Skip to content
Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar – Pratirodh

Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar – Pratirodh

Primary Menu Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar – Pratirodh

Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar – Pratirodh

  • Home
  • Newswires
  • Politics & Society
  • The New Feudals
  • World View
  • Arts And Aesthetics
  • For The Record
  • About Us
  • World View

मुख्तारन माई का दामन दागदारः विकिलीक्स

Aug 13, 2011 | Biswarup Banerjee
पाकिस्तान की मुख्तारन माई क़रीब एक दशक पहले सामुहिक बलात्कार का शिकार बन गई थीं. इस घटना की चर्चा अंतरराष्ट्रीय पटल तक हुई थी और इसके बाद पाकिस्तान में महिलाओं की बदतर और असुरक्षित स्थिति के लिए मुख्तारन माई एक उदाहरण की तरह जानी गई थीं.
न्याय की गुहार लगाकर अपनी आवाज़ को शोषण और अत्याचार के खिलाफ उठाने वाली मुख्तारन माई पर विकिलीक्स के ताज़े खुलासे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
विकिलीक्स ने कहा है कि मुख्तारन माई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय होने के बाद अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया. उनकी आड़ लेकर उनके परिवार के सदस्य स्थानीय समुदाय में दलाल बन गए.
एक अखबार, \\\’न्यूज इंटरनेशनल\\\’ ने इस बाबत अपनी रिपोर्ट में छापा है कि पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत रयान सी. क्रोकर ने वाशिंगटन को भेजे गए केबल में लिखा है कि मुख्तारन माई के गृह जिले मियांवल्ली में उनके परिवार के सदस्य स्थानीय लोगों को उकसा रहे हैं.
इस कूटनीतिक किंतु गोपनीय केबल संदेश में पाकिस्तान के छह गैर-सरकारी संगठनों की रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है. उनके मुताबिक, मुख्तारन माई और उनके भाई हजूर बख्श स्थानीय राजनीति में शामिल हो गए.
हालांकि मुख्तारन माई ने इन आरोपों को ग़लत और राजनीति से प्रेरित बताया है.
केबल में कहा गया है कि सामाजिक संगठनों ने स्थानीय मामलों में मुख्तारन माई की भागीदारी को परिवर्तन के स्रोत के रूप में देखा था, लेकिन बाद में उन्हें यह देखकर चिंता हुई कि वह और उनका परिवार अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहा है.
बख्श ने तीन लोगों के कथित बलात्कार की शिकार हुई नौ साल की बच्ची के एक मामले में पंचायत (ग्रामीण परिषद) बुलाई थी.
कार्यकर्ताओं के अनुसार, मुख्तारन माई ने अपने भाई से यह कहते हुए मामले का निपटारा कानूनी प्रक्रिया के बजाय पंचायत के जरिए करने को कहा था कि अदालत बलात्कार के दोषियों को उचित सजा नहीं देगी.
कहा जा रहा है कि बख्श ने क्षतिपूर्ति के रूप में बलात्कारियों में से एक की 15 साल की बहन का निकाह पीड़िता के पिता से करने का आदेश दिया. आरोप है कि उस व्यक्ति ने 15 साल की किशोरी को तब तक बुरी तरह प्रताड़ित किया जब तक कि उसके परिवार वालों ने किसी तरह उसे बचा नहीं लिया.
गैर सरकारी संगठनों का यह भी कहना है कि दो बहनों के अपहरण तथा बलात्कार के एक अन्य मामले में बख्श ने 60,000 रुपये की कथित रिश्वत लेकर पांच व्यक्तियों को छोड़ने का आदेश भी दिया था. बाद में उसने उन बहनों को अवैध शारीरिक सम्बंध का दोषी करार देते हुए उनके खिलाफ आदेश दिया.

Continue Reading

Next इराक़, अफ़ग़ानिस्तान में मारे गए लोगों का क्या?

More Stories

  • Featured
  • Politics & Society
  • World View

U.S. Targets Hit: Iran May Have Deliberately Avoided Casualties

3 years ago Pratirodh Bureau
  • Featured
  • Politics & Society
  • World View

U.S., Iran Both Signal To Avoid Further Conflict

3 years ago Pratirodh Bureau
  • Featured
  • Politics & Society
  • World View

Avenging Gen’s Killing, Iran Strikes At U.S. Troops In Iraq

3 years ago Pratirodh Bureau

Recent Posts

  • Bhopal Gas Tragedy: NGOs Upset Over Apex Court Ruling
  • Kisan Mahapanchayat: Thousands Of Farmers Gather In Delhi
  • Nations Give Nod To Key UN Science Report On Climate Change
  • AI: The Real Danger Lies In Anthropomorphism
  • BJP, Like Cong, Will Be Finished For Misusing Central Agencies: Akhilesh
  • J&K Admin Incompetent: Omar Abdullah Over Conman Issue
  • Oxygen Loss In Oceans Predicted To Threaten Global Marine Ecosystems
  • Ukraine War Crime Allegations: Arrest Warrant Against Putin
  • COVID, Bird Flu – Why We Are Seeing So Many Viruses Emerge
  • IMSD Takes On Right Wing Muslims Ridiculing LGBTQIA+ Community
  • Nothing Remotely Anti-National About Rahul’s Comments: Tharoor
  • Great Depression, Global Recession Repeat: No Lessons Learnt?
  • Why We Can’t Rely On Air Conditioning To Keep Us Cool
  • Iranian Child Detainees Face Torture In Brutal Protest Crackdown
  • Situation In India No Different From Pak: Mufti
  • A Look At Women On The Frontlines Of Peace
  • Making Sense Of Climate Refugees, Int’l Law & Environmental Disasters
  • Human-Animal Conflict Has Left Madia Gond Tribals Stranded
  • 10,000 Farmers On A ‘Long March’ To Mumbai
  • Civil Society Groups Seek Opposition Help To ‘Save’ MGNREGA

Search

Main Links

  • Home
  • Newswires
  • Politics & Society
  • The New Feudals
  • World View
  • Arts And Aesthetics
  • For The Record
  • About Us

Related Stroy

  • Featured

Bhopal Gas Tragedy: NGOs Upset Over Apex Court Ruling

4 hours ago Pratirodh Bureau
  • Featured

Kisan Mahapanchayat: Thousands Of Farmers Gather In Delhi

4 hours ago Pratirodh Bureau
  • Featured

Nations Give Nod To Key UN Science Report On Climate Change

7 hours ago Pratirodh Bureau
  • Featured

AI: The Real Danger Lies In Anthropomorphism

13 hours ago Pratirodh Bureau
  • Featured

BJP, Like Cong, Will Be Finished For Misusing Central Agencies: Akhilesh

14 hours ago Pratirodh Bureau

Recent Posts

  • Bhopal Gas Tragedy: NGOs Upset Over Apex Court Ruling
  • Kisan Mahapanchayat: Thousands Of Farmers Gather In Delhi
  • Nations Give Nod To Key UN Science Report On Climate Change
  • AI: The Real Danger Lies In Anthropomorphism
  • BJP, Like Cong, Will Be Finished For Misusing Central Agencies: Akhilesh
Copyright © All rights reserved. | CoverNews by AF themes.