Home » Featured » प्रियंका गांधी से बदसलूकी के मामले में लखनऊ के SSP को NHRC का नोटिस

प्रियंका गांधी से बदसलूकी के मामले में लखनऊ के SSP को NHRC का नोटिस

66acb3ed-3b53-41db-b663-0eac927ae9e3-640x296

लखनऊ में प्रियंका गांधी से बदसलूकी के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लखनऊ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब तलब किया है.

 

गौरतलब है कि 28 दिसम्बर को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ में पूर्व आईजी एसआर दारापुरी के परिवारवालों से मिलने जाते समय पुलिस ने प्रियंका गांधी को रास्ते में रोका था और उनके साथ बदसलूकी की खबर मीडिया में आई थी जिसके आधार पर डॉ. लेनिन रघुवंशी ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत दायर की थी.

लखनऊ: प्रियंका गांधी से बदसलूकी, CO ने कहा आरोप गलत, NHRC में शिकायत
बता दें कि, प्रियंका गांधी ने इस घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए लखनऊ पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोका, उनके साथ बदसलूकी की, उनको धक्का दिया जिससे वह गिर गई. उन्होंने यह भी कहा था कि पुलिस ने उनका गला दबाया था.