Warning: Undefined variable $author in /home/rstv1/public_html/wp-content/plugins/byline/byline.php on line 60

Warning: Undefined variable $author in /home/rstv1/public_html/wp-content/plugins/byline/byline.php on line 60

Warning: Undefined variable $author in /home/rstv1/public_html/wp-content/plugins/byline/byline.php on line 60
Nov 2, 2026

गाजियाबाद : सीवर साफ़ करते वक्त पांच मरे, CM योगी ने की 10 लाख रुपये देने की घोषणा

1566468431 (1)

गाज़ियाबाद के नंदग्राम इलाके में आज सीवर की सफाई करते वक्त 5 कर्मचारियों की मौत हो गई. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए सफाई कर्मचारियों के परिवारों को 10 लाख रुपये मदद की घोषणा की है.

खबर के अनुसार, गाजियाबाद में नंद ग्राम के पास सिहानी से सटी प्राइवेट कॉलोनी कृष्णाकुंज में गुरुवार को सीवर सफाई के लिए 13 फुट गहरे मेनहोल में उतरे पांच सफाई कर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल निगम के प्रबंध निदेशक को मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि तुरंत देने का निर्देश दिया है.

आंकड़े बताते हैं कि हर पांच दिन में एक मजदूर की जान सीवर सफाई के दौरान चली जाती है. देश के कई राज्यों में सीवर की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों की मौत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. दिल्ली के लाजपत नगर, घिटोरनी, आनंद विहार, लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल, मुंडका, जहांगीरपुरी, बुराड़ी के नजदीक झड़ोदा गांव, राजोरी गार्डन और रोहिणी के प्रेम नगर क्षेत्र में 2017 से 2019 के बीच 18 मौतें हुईं. वहीं हरियाणा में 2017 के 2019 के बीच गुरुग्राम, पलवल, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, सनबीम ऑटो प्रा.लि. में आठ सफाईकर्मियों की मौत हुई.