Warning: Undefined variable $author in /home/rstv1/public_html/wp-content/plugins/byline/byline.php on line 60

Nov 2, 2026

अयोध्या: ज़मीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, चौतरफा शांति की अपील

PTI10_23_2019_000054B-770x433-640x421

सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय संविधान पीठ आज अयोध्या के ज़मीन विवाद पर फैसला सुनाएगी। सुबह 10.30 बजे चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच फैसला सुना सकती है। कॉज़ लिस्ट में मामला सूचीबद्ध है।

इसके मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गयी है और पूरे देश में तमाम संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर दी गई है. अलीगढ़ में 8 अक्टूबर रात 12 बजे से 9 अक्टूबर रात 12 बजे तक मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

उत्तराखण्ड के 13 जिलों में सतर्कता जारी की गई है।

भोपाल में भी धारा 144 लगा दी गई है.

प्रधानमंत्री ने कहा है- अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, वह किसी की हार-जीत नहीं होगा। देशवासियों से मेरी अपील है कि हम सब की यह प्राथमिकता रहे कि ये फैसला भारत की शांति, एकता और सद्भावना की महान परंपरा को और बल दे।

बेंच ने 40 दिन तक हिंदू और मुस्लिम पक्ष की दलीलें सुनने के बाद 16 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था।