Warning: Undefined variable $author in /home/rstv1/public_html/wp-content/plugins/byline/byline.php on line 60

Nov 2, 2026

मोदी सरकार ने राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी की SPG सुरक्षा हटा ली

EI2AFQ7U8AEvtBS-640x360

मोदी सरकार ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा को वापस ले लिया है. बदले में गांधी परिवार को अब Z+ सुरक्षा दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय की सुरक्षा समीक्षा कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है.

गृह मंत्रालय की बैठक में गांधी परिवार की सुरक्षा की समीक्षा की गई और पाया गया कि उन्हें बहुत ज्यादा खतरा नहीं है. इस वजह से उनके सुरक्षा इंतजामों को बदलने का फैसला किया गया.

पत्रकार पल्लवी घोष ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवासों से एसपीजी हटा ली गई है और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा एसपीजी गांधी परिवार के सदस्यों की सुरक्षा करती थी लेकिन आज इसे हटा दिया गया है. एसपीजी कमांडो हर जगह, हर समय सुरक्षा में लगे होते हैं. आमतौर पर पूर्व प्रधानमंत्री को पांच साल तक ये सुरक्षा प्रदान करती है फिर इसकी समीक्षा की जाती है. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके परिवार की एसपीजी सुरक्षा खत्म करके उन्हें भी जेड प्लस सुरक्षा दी गई है.

सरकार के इस फैसले की अब आलोचना शुरू हो चुकी है.