यूपीः लोकसभा चुनाव के छठें चरण में गठबंधन का ‘गणित’ मजबूत

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में 12 मई को होने वाले अगले चरण के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को महागठबंधन की सबसे कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि चुनावी गणित इस चरण की लगभग सभी 14 सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन के पक्ष में बैठता है.भाजपा ने 2014 में इन सीटों में से आजमगढ़ को छोड़कर सभी पर कब्जा जमाया था. लेकिन, इस बार इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मे को असर दिखाना होगा क्योंकि महागठबंधन यहां मजबूत विकेट पर खेल रहा है, कम से कम कागजों पर तो यही प्रतीत होता है.

फूलपूर में, जहां से गठबंधन ने अपने प्रयोग की शुरुआत की थी, भाजपा को यहां पहले ही गठबंधन की मजबूती का एहसास हो चुका है. 2018 उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था.अगर सपा व बसपा उम्मीदवारों को 2014 में मिले वोट को देखें और अगर दोनों पार्टियों के पारंपरिक मतदाताओं ने उनका साथ नहीं छोड़ा तो भाजपा संभवत: प्रतापगढ़ को छोड़कर सभी 14 सीटों पर हारने की स्थिति में है.भाजपा इन सीटों पर काफी हद तक प्रधानमंत्री मोदी के वोट को अपने पक्ष में करने की शक्ति पर निर्भर है, क्योंकि उनका धुआंधार चुनाव प्रचार पारंपरिक वोट बैंक की सीमाओं को तोड़ने वाला साबित हो सकता है.पांच चरण के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की 80 में से 53 सीटों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है.

आजमगढ़ से अखिलेश यादव का सामना प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ से है। इस सीट पर 2014 में मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी.इस चरण में भाजपा नेता मेनका गांधी के भी भाग्य का फैसला होगा.वह इस बार सुलतानपुर से चुनाव लड़ रही हैं जहां से उनके बेटे वरुण गांधी मौजूदा सांसद हैं.

छठे चरण के चुनाव के अंतर्गत सीटों का  विश्लेषण इस प्रकार है.
श्रावस्ती (2014)
विजेता : ददन मिश्रा : भाजपा : वोट प्राप्त 3,45,964
अतीक अहमद : सपा : 2,60,051
लालजी वर्मा : बसपा : 1,94,890
सपा और बसपा मिलाकर : 4,54,890
फायदा : महागठबंधन को

2019 में प्रत्याशी
ददन मिश्रा : भाजपा
धीरेंद्र प्रताप सिंह : संप्रग
राम शिरोमणी वर्मा : महागठबंधन

डुमरियागंज(2014)
विजेता : जगदंबिका पाल : भाजपा : 2,98,845
माता प्रसाद पांडे : सपा : 1,74,778
मुहम्मद मुकीम : बसपा : 1,95,257
फायदा : महागठबंधन
2019 में प्रत्याशी
जगदंबिका पाल : भाजपा
आफताब आलम : महागठबंधन

सुलतानपुर (2014)
विजेता : फिरोज वरुण गांधी : भाजपा : 4,10,348
पवन पांडे : बसपा : 2,31,446
शकील अहमद : सपा : 2,28,114
सपा और बसपा मिलाकर : 4,59,590
फायदा : महागठबंधन

2019 में प्रत्याशी
मेनका गांधी : भाजपा
संजय सिंह : संप्रग
चंद्रभद्र सिंह : महागठबंधन
कमला यादव : पीडीए

प्रतापगढ़ (2014)
विजेता : कुंवर हरिवंश सिंह : भाजपा : 3,75,789
आसिफ निजामुद्दीन : बसपा : 2,07,567
प्रमोद कुमार सिंह पटेल: सपा : 1,20,107
सपा और बसपा को मिलाकर : 3,27,674
फायदा : भाजपा

लालगंज (2014)
विजेता : नीलम सोनकर : भाजपा : 3,24,016
डॉ. बलिराम-बसपा : 2,33,971
बेचाई सरोज : सपा : 2,60,930
सपा और बसपा को मिलाकर : 4,94,901
फायदा: महागठबंधन
2019 में प्रत्याशी
नीलम सोनकर : भाजपा
पंकज मोहन सरकार : संप्रग
संगीता : महागठबंधन
हेमराज पासवान : पीडीए

आजमगढ़ (2014)
विजेता : मुलायम सिंह यादव : सपा : 3,40,306
रामाकांत यादव : भाजपा : 2,77,102
शाह आलम : बसपा : 2,66,528
सपा और बसपा को मिलाकर : 6,06,834
फायदा : महागठबंधन

2019 में प्रत्याशी
दिनेश लाल यादव निरहुआ : भाजपा
अखिलेश यादव : महागठबंधन

जौनपुर (2014)
विजेता : कृष्ण प्रताप : भाजपा-3,67,149
पारसनाथ यादव : सपा-1,80,003
सुभाष पांडेय : बसपा-2,22,0839
सपा और बसपा को मिलाकर : 4,00,842
फायदा : महागठबंधन

2019 में प्रत्याशी
के.पी. सिंह : भाजपा
देवव्रत मिश्रा : संप्रग
श्याम सिंह यादव : महागठबंधन
संगीता यादव : पीडीए

मछलीशहर (2014)
विजेता : राम चरित्र निषाद – भाजपा : 4,38,210
तूफानी : सपा-1,91,387
भोलानाथ : बसपा – 2,66,055
सपा और बसपा को मिलाकर : 4,57,442
2019 में प्रत्याशी
वीपी सरोज : भाजपा
त्रिवेणी राम : महागठबंधन

भदोही (2014)
विजेता वीरेंद्र सिंह : भाजपा-4,03,695
सीमा मिश्रा : सपा-2,38,712
राकेश धर त्रिपाठी : बसपा- 2,45,554
फायदा : महागठबंधन

2019 में प्रत्याशी
रमेश बिंद-भाजपा
रमाकांत यादव- संप्रग
रंगनाथ मिश्रा-महागठबंधन

बस्ती (2014)
विजेता हरीश द्विवेदी : भाजपा- 3,57,680
बृजकिशोर सिंह : सपा-3,24,118
रामप्रसाद चौधरी : बसपा – 2,83,747
सपा और बसपा को मिलाकर : 6,07,865
फायदा : महागठबंधन

2019 में प्रत्याशी
हरीश द्विवेदी : भाजपा
राजकिशोर सिंह : संप्रग
रामप्रसाद चौधरी : महागठबंधन
रामकेवल यादव : पीडीए

संतकबीर नगर (2014)
विजेता : शरद त्रिपाठी : भाजपा-3,48,892
भीष्म शंकर उर्फ कौशल तिवारी : बसपा-2,50,914
धालचद्र यादव : सपा – 2,40,169
फायदा : महागठबंधन

2019 में प्रत्याशी
प्रवीण कुमार निषाद : भाजपा
परवेज खान : संप्रग
भीष्म शंकर उर्फ कौशल तिवारी : महागठबंधन

इलाहाबाद (2014)
विजेता श्याम चरण गुप्ता : भाजपा- 3,13,772
केशरी देवी : बसपा – 1,62,073
कुंवर रेवती रमण सिंह : सपा – 2,51,763
सपा और बसपा को मिलाकर : 4,13,836

फायदा : महागठबंधन
2019 में प्रत्याशी
रीता बहुगुणा : भाजपा
राजेंद्र सिंह पटेल : महागठबंधन
योगेश शुक्ला : संप्रग

अंबेडकर नगर (2014)
विजेता : हरि ओम पांडेय : भाजपा-4,32,104
राकेश पांडेय : बसपा-2,92,675
राममूर्ति वर्मा : सपा-2,34,467
सपा और बसपा को मिलाकर : 5,22,142
फायदा : महागठबंधन

2019 में प्रत्याशी

मुकुट बिहारी वर्मा : भाजपा

उम्मेद सिंह निषाद : संप्रग

रितेश पांडेय : महागठबंधन

प्रेम निषाद : पीडीए

फूलपुर (2014)

विजेता : केशव प्रसाद मौर्या : भाजपा : 5,03,564

कपिल मुनी करवारिया : बसपा : 1,63,710

धर्म राज सिंह पटेल : 1,95,082

सपा बसपा को मिलाकर : 3,58,792

फायदा : भाजपा

2019 में प्रत्याशी

केशरी पटेल : भाजपा

पंकज निरंजन : संप्रग

पंधेरी यादव : महागठबंधन

प्रिया सिंह : पीडीए

Recent Posts

  • Featured

Palestinian Writers Have Long Explored Horrors Of Amputation

Words fail as 2,000-pound bombs shred lives and limbs. The sheer number of children killed in Israeli attacks on Gaza…

4 hours ago
  • Featured

MCC Turned Into ‘Modi Code Of Conduct’ Under BJP Rule: Mamata

On Tuesday, May 7, West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee alleged that the Election Commission had turned a blind eye…

7 hours ago
  • Featured

How Bioengineering Saved A Himalayan Road From Floods

On 14 August 2023, heavy rainfall in North India triggered flash floods and landslides, devastating the region. Kishori Lal, the…

8 hours ago
  • Featured

Media Coverage Of Campus Protests Focuses On The Spectacle

Protest movements can look very different depending on where you stand, both literally and figuratively. For protesters, demonstrations are usually…

1 day ago
  • Featured

MDBs Must Prioritize Clean & Community-Led Energy Projects

Multilateral Development Banks (MDBs), governments, and corporations across 160 countries consider or approve more than one investment per day in…

1 day ago
  • Featured

How News Gatherers Can Respond To Social Media Challenge

Print and electronic media are coping admirably with the upheavals being wrought by social media. When 29-year-old YouTuber Dhruv Rathee…

1 day ago

This website uses cookies.